Bihar

यूपी: 500 की गड्डियों के साथ थानेदार के बच्चे रील बना रहे थे, SP ने लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे 500-500 रूपये की 27 गड्डी के साथ एक बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में बच्चों के साथ उनका परिवार भी लाखों रुपये के नोटों की गड्डियों से खेलते दिखाई दे रहा है। फोटो में दिख रही गड्डियों की कीमत करीब चौदह लाख रुपये बताई जा रही है।

यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को सोशल मीडिया पर नोटों के बंडल के साथ एक फोटो वायरल हुई। वायरल फोटो को उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना प्रभारी के परिवार का बताया जा रहा है । वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर एसपी सिद्धार्थ मीना ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच बैठा दी है।

नोटों की गड्डियों के साथ वायरल हुई फोटो

दरअसल, गुरुवार की सुबह से शोसल मीडिया पर नोटों की गड्डियों के साथ चार फोटो वायरल हुई। फोटो में नोटों की गड्डियों के साथ एक परिवार भी बैठा नजर आ रहा है। बच्चे पांच-पांच सौ की गड्डियों के साथ खेलते भी नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल इन फोटो को जिले के बेहटा मुजावर थाना प्रभारी के परिवार की बता कर वायरल किया गया है। वायरल फोटो में नोटों की कीमत 14 लाख बताई जा रही है।

एसपी ने किया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

सोशल मीडिया में चल रही पोस्ट को संज्ञान में लेकर एसपी सिद्धार्थ मीना ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ बांगरमऊ को सौंप दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago