Samastipur

गर्भपात कराने पहुंची महिला के नवजात को अस्पताल संचालक ने बेचा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नर्सिंग होम से नवजात को बेचने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले दोनों व्यक्ति में से एक रोसड़ा थाना क्षेत्र का निजी अस्पताल का संचालक बताया गया है।

बताया जाता है कि उक्त महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पति से अलग होकर वह प्रेमी के साथ रहती है। 22 जून को एक महिला नर्सिंग होम में अपना गर्भपात कराने के लिए गई थी। लेकिन बच्चा 7 माह का होने के कारण उसका गर्भपात नहीं हो सका। बाद में उस बच्चे को पीड़िता ने जन्म दिया।

इसी दौरान उस बच्चे को अस्पताल के संचालक और अन्य लोगों द्वारा किसी के हाथों बेच दिया गया और महिला को बच्चा मृत होने की बात बताई गई। महिला ने जब नवजात के शव को दिखाने की मांग की तो संचालक द्वारा आनाकानी की जाने लगी। वहीं किसी अन्य व्यक्ति से पीड़िता को जानकारी मिली कि उसका बच्चा जीवित था और उसे बेच दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में महिला थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। संभवत पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा शुक्रवार को मामले का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। इस मामले में एसपी के द्वारा और भी खुलासे किये जा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

1 घंटा ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago