Bihar

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को NHRC का नोटिस, MDM खाने से 150 बच्चों के बीमार होने पर जवाब तलब

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़े 150 बच्चों के मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है. आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि इस मामले में अधिकारियों के स्तर पर चूक हुई है. इसलिए सरकार आयोग के पत्र का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले से अवगत कराये. इसके साथ ही आयोग ने मुख्य सचिव को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है.

मिड डे मिल खाने के बाद 150 बच्चे हुए थे बीमार 

बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल के नरवल-बरवल पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में मिड डे मिल खाने के बाद करीब डेढ़ सौ बच्चे बीमार हुए थे. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. विभिन्न समाचार पत्रों में छपे इस समाचार पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से जवाब तलब किया है.

मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भेजा पत्र 

आयोग की ओर से जारी पत्र में मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि प्रकाशित समाचार यदि सत्य हैं तो यह मामला बच्चों के मानवाधिकार के उल्लंघन का है. निश्चित रूप से यह लापरवाही का मामला है. भोजन अस्वास्थ्यकर तरीके से तैयार किया गया और छात्रों को परोसा गया. स्कूल के अधिकारियों की ओर से भी निरीक्षण में चूक हुई है.

दोषियों के खिलाफ क्या हुई कार्रवाई 

आयोग की ओर से कहा गया है कि सरकार अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी भी दें कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए उसके स्तर पर क्या कदम उठाया जाना है. रिपोर्ट में यह भी जानकारी मांगी गयी है कि विद्यालय विशेष द्वारा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन में कोताही तो नहीं हो रही है और इस घटना के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई अब तक की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समाधान का दिया निर्देश

ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…

7 घंटे ago

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सख्त निर्देश, परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 रहेगी लागू

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के DDC ने पंचायत रोजगार सेवक को किया सेवामुक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे में नाम जोड़ने के नाम पर राशि लेने का लगा था आरोप

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…

9 घंटे ago

थाना भवनों की मरम्मती को लेकर DIG की अध्यक्षता में प्रक्षेत्रीय बैठक आयोजित, समस्तीपुर SP भी हुए शामिल

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ…

10 घंटे ago

भक्त व भगवान की नगरी बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम में निकली शिव की भव्य बारात झांकी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में सुप्रसिद्ध…

11 घंटे ago

जीवन कौशल से लेकर माहवारी स्वच्छता तक, समस्तीपुर में शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

समस्तीपुर : किशोरी छात्राओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने…

12 घंटे ago