Bihar

बिहार में अधेड़ जोड़े की अनोखी शादी, भीख मांगकर गुजारा करते दोनों; लोगों ने कराया विवाह

बिहार में एक अनोखी शादी चर्चा में है। सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप सादगी से यह अनोखी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। शादी में स्थानीय लोगों ने 54 वर्षीय दिव्यांग शख्स की 50 वर्षीय विधवा महिला से शादी करवा दी है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार स्थानीय नागरिक इस शादी के गवाह बने। सात फेरे लेने और माला पहना कर दोनों पति-पत्नी के बंधन में बंध गए।

​नथुनी और गंगोली भीख मांग कर करते थे गुजारा

दरअसल 54 वर्षीय दिव्यांग दूल्हा का नाम नथुनी यादव है। जो मधुबनी जिले के राजबलीगढ़ गांव का रहने वाला है। जबकि 50 वर्षीय दुल्हन गंगिया देवी औरंगाबाद जिले की निवासी है। निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के समीप की रहने वाली मधुबाला देवी ने बताया कि दिव्यांग नथुनी यादव निर्मली बाजार में ही भीख मांग कर अपना घर बार चलाता है। जो अब तक कुंवारा था। वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी विधवा है। जिसकी शादी होने के 2 वर्ष बाद ही उसके पति गुजर चुके है। वही गंगिया देवी निर्मली नगर पंचायत में भीख मांग कर गुजरा करती है।

स्थानीय लोगों के सुझाव पर दोनों शादी को तैयार हुए​

स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तो दोनों का विवाह करवाने के बारे में सोचा। फिर दोनों की शादी कराने के बारे में चर्चा की और दोनों की राय ली। दोनों बुजुर्ग तैयार हो गए। तो बुधवार की देर रात इस अनोखी शादी की तैयारी समाज के बुजुर्ग लोगों ने शुरू कर दी।

निर्मली अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एएनएम और जीएनएम सहित कई स्टाफ शादी में शामिल हुए। इस अनोखे शादी को लेकर करीब एक घंटे तक अस्पताल के गेट के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। शादी को लेकर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इधर, स्थानीय युवक और ग्रामीण मोबाइल से शादी का वीडियो भी बनाते हुए नजर आए। दूल्हा और दुल्हन को नए कपड़े पहना कर सजाया और संवारा गया। दूल्हा नथुनी यादव और दुल्हन गंगिया देवी ने एक-दूसरे को माला पहना कर शादी की रस्म पूरी की।

हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी पूरी तरह से सादगी से संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने शादी को लेकर अस्पताल के मेन गेट के द्वार पर ही कार्टून में आग जलाया। जिसके बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक जीने मरने का फेरा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

59 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago