समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में आज से प्री-मानसून बारिश के आसार, तपती गर्मी-लू के बीच IMD ने दे दी गुड न्यूज

पूरा बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा अपडेट में राज्य के कुछ हिस्सों में प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, मानसून आने में अभी कुछ वक्त बाकी है। लेकिन प्री मानसून बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं। हालांकि राजधानी पटना, शेखपुरा समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में रविवार को लू चलने की संभावना है। ऐसे में यहां के लोगों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा। वहीं जिन इलाकों में बारिश का अलर्ट है वहां तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। हालांकि बारिश के बाद उमस जरूर परेशान कर सकती है।

तपती गर्मी-लू से जल्द राहत के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की अधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि सोमवार से पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को 11 जगहों पर लू का असर नजर आया। वहीं दो स्थानों मोतिहारी और शेखपुरा में भीषण लू घोषित किया गया। इसके अलावा पटना, वाल्मीकिनगर, सबौर, जमुई, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा और नालंदा भी लू की चपेट में रहे।

IMG 20220723 WA0098

शेखपुरा रहा सबसे गर्म, पटना में भी पारा 43 के पार

राज्य में शनिवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो शेखपुरा सबसे गर्म रहा, यहां पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद औरंगाबाद में 43.3 डिग्री, पटना में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पटना, सारण, शेखपुरा और औरंगाबाद में रविवार को भी लू चलने के आसार हैं। हालांकि रविवार से राज्य में कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी शुरू होने की उम्मीद है।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

इन जिलों में प्री मानसून बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और सुपौल समेत उत्तर बिहार में आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं किशनगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं है। किशनगंज और अररिया में आंधी के साथ भारी बारिश के बीच उत्तर बिहार में अलग-अलग जगहों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

IMG 20230606 WA0083

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून के आसपास बिहार पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। शनिवार को बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में इसके पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार हैं।

IMG 20230324 WA0187 0120x10 unipole 18.05.2023 scaledSanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled