Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, पिछले 2 हफ्तों से नहीं हो सकी है मीटिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 से कैबिनेट की बैठक होगी कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है. गौरतलब है कि 2 सप्ताह बाद यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक तय होने के बावजूद मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया था.

नौकरी और रोजगार को लेकर नीतीश सरकार की ओर से लगातार कैबिनेट में पदों के सृजन का भी फैसला लिया जा रहा है. सरकार ने 1000000 नौकरी और 1000000 रोजगार देने का वादा किया है. आज की कैबिनेट में भी इस पर नजर रहेगी. सभी इसका इंतजार कर रहे हैं कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेती है या नहीं?

पिछली बार इसलिए नहीं हो पाई कैबिनेट मीटिंग:

पिछले हफ्ते 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में बड़ी बैठक भी हुई और उसके कारण कैबिनेट बैठक आयोजित नहीं की जा सकी. आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से कैबिनेट बैठक को लेकर संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.

पिछली कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले :

इससे पहले 13 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी इसमें कई बड़े फैसले सरकार की ओर से लिए गए थे. दरभंगा मेडिकल कॉलेज को ढाई सौ बेड का अस्पताल बनाने का बड़ा फैसला भी लिया गया था. इसके अलावा विधायक और विधान पार्षद का मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत 3 करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ हर साल अनुशंसा करने का भी फैसला लिया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

6 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago