बिहार के सारण में एक निजी अस्पताल में महिला ने सोमवार की रात विचित्र बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद बच्ची की कुछ ही पल में मौत भी हो गई। अनोखे तरह की शरीर वाली नवजात के चार हाथ, पैर और चार कान थे। इस तरह के विचित्र बच्चे को देख अस्पतालकर्मी भी अचंभित रह गए। हालांकि जन्म के 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
श्याम चक मे संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में प्रिया देवी नाम की एक महिला ने नवजात को जन्म दिया था। ये सूचना जैसे ही अस्पताल में मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली, लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया। बच्ची को देखने के लिए भीड़ लग गई।
बच्ची का एक सिर, चार कान, चार पैर, चार हाथ, दो हार्ट और दो रीढ़ की हड्डी थी। अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारण दोनों अलग नहीं हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है।
डॉक्टर ने बताया कि उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया, लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसका मौत हो गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…