समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में 19 जून तक मॉनसून के प्रवेश के आसार, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

प्रदेश में बीते 10 दिनों से गर्म हवा के बहाव के बीच सोमवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छा गए। इससे पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।

17-19 जून के बीच बिहार में प्रवेश करेगा

मॉनसून अभी केरल से 250 किमी की दूरी पर अरब सागर में बीते तीन दिनों से स्थिर है। दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाओं की बढ़ोतरी से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। प्रदेश में मानसून संभवत: 17-19 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करेगा।

IMG 20220723 WA0098

ज्यादातर हिस्सों में लू के हालात

प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 13-17 किमी प्रतिघंटे की गति से चल रही गर्म हवा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति है। भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू का प्रभाव रहा। अगले पांच दिन तक मौसम का यही रुख रहेगा। लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

IMG 20230606 WA008320x10 unipole 18.05.2023 scaledIMG 20230324 WA0187 01Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled