Bihar

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज, आज अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे नीतीश कुमार

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकजुटता की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। इस कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात सुबह 11:30 बजे के करीब सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर होगी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से विपक्षी एकजुटता की मजबूती का संकेत मिलेगा।

दूसरे विपक्षी नेताओं से भी हो सकती है मुलाकात

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे हैं। चर्चा है कि विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की पहल की खूब सराहना हुई। नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को ही पटना से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका ने नीतीश कुमार का अभिवादन किया।

महत्वपूर्ण यह रहा कि राहुल गांधी के समीप खड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पास नीतीश कुमार को बिठाया और फिर उनका हाथ अपने हाथ में ले तस्वीर करायी। नीतीश कुमार को मंच पर राहुल गांधी के समीप बैठने की व्यवस्था की गई थी। विपक्षी एकजुटता की उनकी पहल पर चर्चा हुई। यह संकेत है कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर जल्द ही संयुक्त रूप से तारीख का एलान होगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नीतीश कुमार से बात करते दिखे। शपथ ग्रहण समारोह में वे चेहरे भी मुख्य रूप से मौजूद थे जिनसे हाल में ही नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर मुलाकात की थी। राहुल गांधी और खरगे के अतिरिक्त एनसीपी नेता शरद पवार, वामदल के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंच पर वामदल के नेताओं के साथ जगह मिली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया भी गर्मजोशी के साथ नीतीश कुमार एवं तेजस्वी से मिले। यह कहा जनता ने देश की स्थिति को समझते हुए उन्हें जनादेश दिया है। कांग्रेस के कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago