Bihar

तमिलनाडु के पूर्व DGP अब बिहार में खेलेंगे सियासी पारी, आज राजद में शामिल होंगे ये पुलिस पदाधिकारी..

बिहार में पुलिस पदाधिकारियों की च्वाइस अब राजनीति में बढ़ती जा रही है. खासकर डीजीपी का पद संभालने के बाद सियासी पारी खेलने वालों की बात करें तो अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. एक और तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी रहे शख्स (karuna sagar ips) की राजनीति के मैदान में एंट्री होने जा रही है.

तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे IPS करुणासागर

भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर पदाधिकारी की सियासत में एंट्री होने जा रही है. तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे करुणासागर (karuna sagar ips) अब सियासत के मैदान में अपनी पारी खेलने के लिए आ रहे हैं. आरजेडी के साथ वो अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने जा रहे हैं. रविवार को वो राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. यह जानकारी राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने दी है.

रविवार को ज्वाइन करेंगे राजद

राजद प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में आयोजित किये जाने वाले एक विशेष समारोह में करुणासागर को उनके समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता दिलायी जायेगी. लंबी सेवा अवधि के दौरान कई पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित करुणासागर मूलरूप से बिहार के ही रहने वाले हैं. तामिलनाडु के तेज-तर्रार और लोकप्रिय पदाधिकारी के रूप में इनकी विशिष्ट पहचान रही है.

हाल में ही सुर्खियों में रहे

बता दें कि करुणासागर तमिलनाडु में डीजीपी (वेलफेयर) के पद पर रहे और हाल में ही हुए बिहार के मजदूरों के साथ कथित हिंसा मामले में सुर्खियों में आए थे. करुणासागर उस दौरान सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से इस मामले में प्रतिक्रिया देते थे और तमिलनाडु को बिहार के मजदूरों के लिए सेफ जगह बताते रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

19 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

1 घंटा ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

9 घंटे ago