Bihar

बिहार शिक्षक भर्ती का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, नई नियमावली रद्द करवाने को लेकर दायर की याचिका

बिहार सरकार के द्वारा राज्य में पौने दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने संबंधी निर्णय को चुनौती देते हुए एक याचिका पटना हाइकोर्ट में दायर की गयी है. प्रभाकर रंजन व अन्य बीस याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर की गयी याचिका में शिक्षकों के नियुक्ति प्रक्रिया की वैधता को चुनौती दी गयी है.

टीइटी शिक्षक संघ की ओर से अध्यापक नियमावली 2023 को रद्द कराने, शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण दो लाख टीइटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट से राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है.

टीइटी शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम, औरंगाबाद से चंदशेखर वर्मा, किशनगंज से फासीह अहमद एवं यूपी के गाजीपुर जिले के रहनेवाले हैदर खान भी टीइटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट से राज्य कर्मी का दर्जा देने हेतु दायर याचिका में याचिकाकर्ता बने हैं.

याचिका की सुनवाई गर्मी छुट्टी के तत्काल बाद होगी. टीइटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा की अध्यापक नियमावली 2023 पूरी तरह से और संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करनेवाली नियमावली है.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

1 घंटा ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

2 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

10 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

19 घंटे ago