Bihar

‘रूस से आए हैं ब्राह्मण, वहीं भगा देना चाहिए’, लालू यादव के नेता का विवादित बयान, कहा- DNA जांच से पता चलता है

बिहार के सियासत में इन दिनों बयानबाजी जोरों से जारी है. अब RJD के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव ने बड़ा विवादित बयान दे दिया है. उनके बयान से बिहार की राजनीतिक गर्मी बढ़ गयी है.

बताया जा रहा है कि उन्होंने भारत में रहने वाले ब्राह्मणों को मूल रुप से भारत का नहीं, बल्कि रूस का बताया है. उन्होंने कहा कि वो रूस से भारत में आकर बस गए हैं. उन्होंने दावा किया कि इसका खुलासा डीएनए जांच में हुआ है. इनके आतंक के चलते उन्हें वहां से भगाया गया है. इसके बाद वो वहां से भारत आकर बस गए हैं.

बीजेपी ने राजद नेता पर किया बड़ा हमला

राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव के बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला कर दिया है. उनके विवादित बयान पर भाजपा नेत नीरज कुमार बबलू ने कहा कि ब्राह्मण भारत के निवासी है. वो लोगों को संस्कार सिखाते हैं. राजद नेता उनको ही, देश से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं. ऐसे बायन क्या दिखाते हैं. ऐसे लोगों को ही सबसे पहले देश से निकाले जाने की जरूरत है. ये लोग देश की एकता के लिए बड़ा खतरा हैं. राजद नेता का ब्राह्मणों को रूस और यूक्रेनियन बताया दुर्भाग्यपूर्ण है.

राजद नेता के बयान पर भड़के जदयू प्रवक्ता

यदुवंश कुमार यादव के बयान पर महागठबंधन की घटक दल जदयू ने भी किनारा कर लिया है. जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे घटिया बयान देने वालों पर पार्टी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. लोग ऐसी बयानबाजी केवल इसलिए करते हैं कि मीडिया के टीआरपी में बने रहे. गठबंधन के किसी भी नेता के ऐसे बयानों से महागठबंधन की एकता को भी बड़ा नुकसान होता है. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि द्वापर में हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्ण भी गुरु संदीपनी मुनि और महर्षि परशुराम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए थे. वो बताएं कि किस युग में ब्राह्मण नहीं थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago