पंडित के वेष ठगों ने एक महिला के जेवर में दोष बताकर भगवान का नाम जपने को कहा और फिर गहने उड़ा लिए। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना के चांदमारी रोड तारकेश्वर पथ पर 20 मई की यह घटना है। पीड़िता प्रभा देवी ने केस दर्ज करवाया है। वे टीपीएस कॉलेज के समीप किराये के मकान में रहती हैं।
महिला ने बताया कि तारकेश्वर पथ से होते हुए वे घर की ओर जा रही थी। इतने में पंडित के वेष में एक व्यक्ति आया। उसने खुद को हरिद्वार का रहने वाला बताया। कुछ ही समय बाद वहां दूसरा व्यक्ति भी आया। झांसे में लेकर ठगों ने महिला से कहा कि आपकी ग्रह-दशा ठीक नहीं है। आपने जो जेवर पहना है उसमें दोष है। आप जेवर मुझे दे दीजिए। उसका शुद्धिकरण कर देते हैं।
महिला ने जेवर उतार पर्स में रख दे दिया। फिर 108 बार भगवान का नाम जपते हुए आगे चलने को कहा। थोड़ी देर बाद पीछे घूमीं तो दोनों व्यक्ति गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…
लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…
समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…