Bihar

जंदाहा-समस्तीपुर एनएच-322 पर हादसा: चेकिंग के दौरान रोका तो बाइक सवार ने होमगार्ड जवान को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की टक्कर से होमगार्ड के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। जंदाहा-समस्तीपुर रोड पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा। बाइक चालक रुकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी बाइक सवार ने मौके पर तैनात होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसका हाजीपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ड्यूटी के दौरान जंदाहा थाना में तैनात होमगार्ड जवान की मौत हो जाने से स्थानीय पुलिस प्रशासन में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। घटना की सूचना पर अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार सिंह एवं जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक ओमप्रकाश कुशवाहा गृह रक्षा वाहिनी के बल के साथ गुरुवार को हरिप्रसाद चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

पुलिस सभी दोपहिया वाहनों को रोककर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। इस पर बाइक चालक लापरवाही तरीके से बाइक चलाते भागने का करने लगा। तभी होमगार्ड जवान को बाइक से जबरदस्त ठोकर लग गई। इससे जवान गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। वहीं, बाइक चालक ने एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी और वह भी गिर गया। इस घटना में एक राहगीर की भी बाइक की टक्कर लगी है।

जंदाहा थाना पुलिस द्वारा सभी जख्मी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर जख्मी बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। एक दूसरे बाइक सवार जख्मी को भी इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी बृजेश उपाध्याय के रूप में की गई है। धक्का मारने वाले बाइक सवार की पहचान पातेपुर थाना के सकरौली निवासी कौशल पासवान एवं अनुज साहनी के रूप में की गई है।

मृतक बृजेश उपाध्याय गृह रक्षक 3021 के पद पर कार्यरत थे। जो वर्तमान में जंदाहा थाना में रिजर्व गार्ड के रूप में पदस्थापित थे। जंदाहा थाना पुलिस द्वारा मृतक गृह रक्षक को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को अपने कब्जे में जंदाहा थाने ले गई। जबकि धक्का मारने वाले जख्मी बाइक चालक एवं बाइक सवार को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago