Bihar

लालू यादव 18 दिन बाद आज जाएंगे दिल्ली, डॉक्टरों की सलाह पर सिंगापुर भी जा सकते हैं

RJD सुप्रीमो लालू आज 18 दिन बाद वापस दिल्ली जाने वाले हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली जा रही हैं। शाम 4 बजे के करीब वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी है कि वे दिल्ली जाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर सिंगापुर भी जा सकते हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे जब से दिल्ली लौटे हैं, तब से चेकअप के लिए सिंगापुर नहीं गए हैं। 4 दिसंबर 2022 को उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें एक किडनी डोनेट की है। ऑपरेशन के बाद दोनों की सेहत ठीक है। लालू प्रसाद दूर से ही लोगों से मिलते भी देखे गए।

12 मई को हाईकोर्ट स्थित मजार पहुंचे थे लालू

पटना में लालू हाईकोर्ट स्थित मजार पर 12 मई को चादरपोशी के लिए भी गए थे। तब लालू बिना मास्क के दिखे थे। मजार पर उन्होंने दुआ मांगी। पटना में RJD के खास नेताओं, मंत्रियों को भोज पर बुलाया और लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत भी की थी। जानकारी के अनुसार चुनाव से जुड़े टिप्स भी दिए थे।

28 अप्रैल को आए थे

लालू प्रसाद यादव 28 अप्रैल को पटना आए थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे करीब नौ महीने बाद पटना लौटे थे। पटना आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। उनकी सेहत पहले से काफी अच्छी है। 18 दिन बाद वे वापस दिल्ली लौटेंगे। जानकारी है कि चेकअप के बाद लालू प्रसाद फिर से पटना लौटेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

49 मिनट ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

12 घंटे ago