Bihar

बिहार: DSP ने ट्रांसफार्मर पर झूलते बिजली मिस्त्री की देवदूत बनकर बचाई जान, अपनी गाड़ी से ले गए अस्पताल

बिहार के बेगूसराय में पुलिस का मानवीय चेहरा उस वक्त देखने को मिला, जब एक इलेक्ट्रीशियन को करंट लग गया. तेघड़ा के डीएसपी ने तुरंत उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा. इलेक्ट्रीशियन की जान बचाने के लिए वो रास्ते भर उसे खुद सीपीआर देते रहे. दरअसल, कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के सामने ट्रांसफार्मर को ठीक करने के दौरान श्रवण तांती करंट की चपेट में आ गया. बिजली की चपेट में आते ही वो ट्रांसफार्मर से चिपक गया. इस दौरान वहां काफी भीड़ थी. लोगों ने तुरंत बिजली कटवाई और उसे उतारा.

इसी दौरान वहां से तेघड़ा के डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद गुजर रहे थे. वो अपने कार्यालय जा रहे थे. लोगों ने उन्हें रोककर एंबुलेंस बुलाने की अपील की. तो उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी को ही एंबुलेंस समझो. उन्होंने तुरंत बिजली मैकेनिक को अपनी गाड़ी लिटाया और खुद ही उसे सीपीआर देने लगे. घायल बिजली मैकेनिक की जान बचाने के लिए डीएसपी रास्ते भर उसे सीपीआर देते रहे. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यदि डीएसपी की ओर से समय पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया जाता तो घायल की जान बचनी मुश्किल थी.

घायल की जान बचने पर डीएसपी ने काफी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पुलिस मैनुअल में ही मानवता फर्स्ट का जिक्र है. इसके साथ ही एक चिकित्सक होने के नाते मेरा दायित्व बनता है कि घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार दूं. बस मैंने वही किया.

बता दें कि डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद पुलिस डॉक्टर भी हैं. डीएसपी बनने से पहले चिकित्सक थे. उन्होंने पीएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. उनकी दरियादिली और डॉक्टरी ने आज एक गरीब की जान बचा ली. अब पूरे जिले में डीएसपी की काफी तारीफ हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago