बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा
बिहार के नवादा जिले को रोह थाना क्षेत्र के महारावां गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई। दूल्हा-दुल्हन के डोली की जगह दोनों की अर्थी पहुंची। शुक्रवार की रात्रि पुनो चौधरी के पुत्र श्याम कुमार की बारात नालंदा जिला के सतुआ गांव गई थी। जहां पूरे हर्षोल्लास के साथ कारू चौधरी की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया। शनिवार को लड़की की विदाई हुई। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी नवादा आने के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़ी थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बालू लदा ट्रैक्टर से पुरैनी गांव के पास सीधी टक्कर हो गई।
इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूल्हे के बहनोई शंकर चौधरी और गाड़ी का ड्राइवर सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बालू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण दोनों की मौके पर मौत हुई है। ससुराल पहुंचने से पहले ही नवविवाहिता की अर्थी निकल गई।
दर्दनाक हादसे की खबर की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों का शव स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घायलों का पावापुरी में चल रहा इलाज
इस हादसे में कार सवार दूल्हे के बहनोई और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों का इलाज पावापुरी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 5 Samastipur Town Page Design 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/Samastipur-Town-Page-Design-01.jpeg)
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 6 IMG 20230324 WA0187 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0187-01.jpeg)
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 7 IMG 20230428 WA0067 01 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230428-WA0067-01-01.jpeg)
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 8 20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/02/20x10-Hoarding-11.02.2023-01-scaled.jpg)
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 9 IMG 20230416 WA0006 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0006-01.jpeg)
![बिहार: परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा 10 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)