बिहार में शिक्षक भर्ती होने जा रही है. इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा से जुड़े बदलावों पर चर्चा हुई है. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पीसी के जरिए जानकारी दी है. अभ्यर्थियों द्वारा कुछ मुद्दे उठाए गए जिसको लेकर बैठक भी हुई. अभ्यर्थियों द्वारा महत्वपूर्ण मांग की गई थी कि अपीयरिंग कैंडिडेट को मौका मिले.
आयोग ने विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया है. आज से कल तक विज्ञापन जारी हो सकता है.
सिलेबस का विस्तार नहीं
अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि सिलेबस के विस्तार की कोई जरूरत नहीं है. प्राइमरी अध्यापकों के लिए जो एनसीईआरटी का सिलेबस है, वही बीपीएससी के लिए लागू होगा.
भाषा का पेपर क्वालिफाइंग
9वीं, 10वीं के लिए जो ncert का पाठ्यक्रम है वही इसमें भी रहेगा. भाषा के लिए 100 नंबर होंगे, ये पेपर 2 घंटे का होगा. भाषा का पेपर क्वालिफाइंग नेचर का है. इसके आधार पर मेधा सूची नहीं बनेगी.
मुख्य पेपर के आधार पर मेधा सूची
मुख्य पेपर के आधार पर मेधा सूची जारी होगी. मेन पेपर में डेढ़ सौ प्रश्न रखे गये थे, अब उसे घटाकर 120 किया गया है. एक पद के लिए एक मेन पेपर रहेगा.
जो दो पद के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें दो पेपर पढ़ने होंगे. सिर्फ़ वाणिज्य में ही एसटीईटी पास को विकल्प दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए उन्हें भी मौका दिया जायेगा. 31 अगस्त 2023 तक परीक्षा देनेवालों को मौका दिया जाएगा.
डीएलएड और बीएड करने वालों को मौका
डीएलएड और बीएड करने वाले दोनों कैंडिडेट्स को मौका दिया जायेगा.अपीयरिंग वालों को भी मौका दिया जाएगा. सीटीईटी वाले अपीयरिंग कैंडिडेट को भी मौका दिया जायेगा.
रजिस्ट्रेशन और आवेदन 15 जून के आसपास
2 से तीन महीने में परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करेंगे. आवेदन की तारीख देर तक रखी जायेगी. ऑनलाइन आवेदन तैयार करने में समय लगेगा, जिनका परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है और बाकि जो प्रमाण पत्र है उसे आवेदन के साथ अप्लाई करना जरूरी है. बाद में जमा करने की सुविधा नहीं होगी. रजिस्ट्रेशन और आवेदन 15 जून के आसपास शुरू होगा.
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…