Samastipur

समस्तीपुर में विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ह’त्या का लगाया आरोप

शादी की फाइल फोटो 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के विकास कुमार सिंह की पत्नी प्रिया देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई है। हालांकि परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड संख्या-4 मोहल्ला का है।

उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में वैशाली जिले के मुकुंदपुर घाट गांव निवासी मिथिलेश सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात में फतेहपुर गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनकी भतीजी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। जिसके बाद वह मंगलवार सुबह गांव पहुंचे तो उनकी भतीजी के ससुराल वाले घर से फरार थे। शव घर में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।‌ उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनकी भतीजी प्रिया की हत्या कर दी गई है।

उधर खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है इस मामले में जांच की जा रही है अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

4 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

4 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

6 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

9 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

19 घंटे ago