Bihar

बिहार: गर्मी की छुट्टी में गुरूजी को मिली ड्यूटी, स्कूल के शौचालय और अन्य निर्माण कार्यों को कराने का निर्देश

गर्मी की छुट्टी में सरकारी स्कूल के प्रधान शिक्षक अपने विद्यालयों में शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्य को करायेंगे. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह आदेश दिया है. बिहार के परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी ने पत्र में कहा है कि विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रधान शिक्षक स्कूल में मौजूद रहेंगे. इस दौरान वे अपनी देखरेख में स्वीकृत निर्माण कार्यों को करायेंगे.

शिक्षा विभाग ने सभी DEO को दिया आदेश  

राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि सरकारी विद्यालय में बड़े पैमाने पर समग्र शिक्षा एवं राज्य स्कीम मद से निर्माण कार्य कराये जाने हैं. अतिरिक्त वर्ग कक्ष, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बालक शौचालय..बालिका शौचालय, विद्युतीकरण, का काम शिक्षा समिति, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के माध्यम से कराया जा रहा है.

इन स्वीकृत योजनाओं का ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराना है .वैसे विद्यालय जहां निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है वहां के प्रधानाध्यापक-प्रधान शिक्षक को ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्माण कार्यो की गति बनाए रखना होगा. ऐसे में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक-प्रधान शिक्षक ग्रीष्मावकाश के दौरान भी विद्यालय में असैनिक निर्माण कार्य को अपनी देखरेख में संपन्न कराएं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago