Bihar

बिहार: गंगा नदी में दो हिस्सों में बंटा पीपा पुल, गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

वैशाली में गंगा नदी पर बना पीपा पुल बीच से खोल दिया गया। जिससे पुल के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं। लगभग 3 किमी तक गाड़ियों की कतार लग गई। कड़ी धूप में लोग घंटों से बीच गंगा में फंसे रहे।

शुक्रवार सुबह 09:45 बजे इसे खोला गया था। करीब साढ़े 4 घंटे बाद दोपहर 02:15 बजे पुल को जोड़ दिया गया है। फिलहाल पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार है। लंबा जाम है।

बता दें कि पीपा पुल जिले के बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक तीन किलोमीटर लंबा है। इस मामले में पुल की देखरेख कर रहे निर्माण निगम लिमिटेड, मुजफ्फरपुर ने कहा कि नाव को निकालने के लिए इसे बीच से खोला गया है।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यूपी से कोलकाता जा रहे जहाज को निकालने के लिए पीपा पुल खोला गया था।

वहीं इस मामले में हाजीपुर सदर एसडीओ एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया है कि पुल खोला जाता है, लेकिन उससे पहले स्थानीय प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी देनी होती है। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पुल निगम से बात कर पूछा जा रहा है कि क्यों बगैर जानकारी के पुल को खोला गया है। पुल निगम से जवाब मांगा गया है।

10 मई को ही भेजा गया लेटर

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर 10 मई को ही जिले के सभी अधिकारियों को लेटर भेज दिया गया था। डायरेक्टर एलके रजक ने पत्र जारी कर इसकी सूचना वैशाली डीएम, एसपी, हाजीपुर एसडीएम, हाजीपुर एसडीपीओ, बिदुपुर पुलिस स्टेशन समेत तमाम आला अधिकारी और पुल निर्माण कंपनी को दी थी। इस जहाज को 11 से 12 मई तक पार कराने की सूचना दी गई थी। पीपा पुल को 60 मीटर यानी 200 फीट खोलने का जिक्र लेटर में किया गया था।

बता दें कि राघोपुर दियारा में बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक लगभग 3 किलोमीटर लंबा पीपा पुल बनाया गया है। जिससे दियारा इलाके के हजारों लोग रोजाना आना-जाना करते हैं।

लगभग तीन घंटे से लोग कड़ी धूप में फंसे हुए हैं और बताया जा रहा है कि अभी पीपा पुल को जोड़ने में 3 घंटे और लग सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

55 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago