Bihar

बिहार: ‘एक सेकेंड में बना देते हैं टेर’रिस्ट, थाना पहुंचे शख्स को थानेदार की धमकी, बोले-तुम पर काल मंडरा रहा

बिहार के जमुई में सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई पुलिस की कथनी और करनी को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है. वायरल हो रहा वीडियो झाझा थाना परिसर का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है की वर्दी पहने थानेदार राजेश शरण थाना पहुंचे किसी शख्स को किस तरह धमका रहे हैं. वायरल वीडियो में झाझा थानाध्यक्ष साफ कहते दिख रहे हैं कि टेररिस्ट बनाना तो हम लोगों का काम है, एक सेकेंड में बना देंगे. इसके बाद वीडियो में यह भी दिख रहा है कि अपनी कुर्सी पर से उठ कर किस तरह थानाध्यक्ष वर्दी का धौंस दिखाते हुए थाना आए शख्स को कैसे धमकाते दिखते हैं.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 2-3 दिन पहले का है जब किसी मामले को लेकर बुलाने पर कुछ शिक्षक झाझा थाना पहुंचे थे. इनके तीन दिन देर से आने पर थानाध्यक्ष भड़क उठे और फिर भला बुरा कहने लगे. थाना आए शख्स ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन तब वर्दी वाले थाना अध्यक्ष साहब धौंस दिखाते हुए कहा कि टेररिस्ट बनाना हम लोगों का काम है, एक सेकंड में बना देंगे. हालांकि, इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है.

इतना के बाद भी थानाध्यक्ष साहब का गुस्सा कम नहीं होता. बार-बार धमकाते हुए यह भी कहते दिख रहे हैं कि तुम पर अब काल मंडरा रहा है. हैरानी की बात है कि जिस समय यह घटना हुई, जैसा के वीडियो में दिख रहा है वहां मौके पर दर्जनों लोग मौजूद हैं. वर्दी पहने कई पुलिस वाले भी हैं, लेकिन थाना पहुंचे किसी शख्स के साथ वर्दी वाले साहब का इस तरह का बर्ताव देख सब हैरान है.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो देख लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में पूछने पर जमुई जिला पुलिस मुख्यालय के डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो टेक्निकल सेल को भेजा गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

21 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

6 घंटे ago