अपने बयानों से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार में हनुमंत कथा को समाप्त कर वापस मध्यप्रदेश स्थित अपने बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। उनके बिहार आगमन से पहले ही राज्य में राजनीति शुरू हो गई थी और हनुमंत कथा के दौरान उनके बयानों ने बिहार के राजनीतिक पार उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया था। हालांकि अब वे वापस जा चुके हैं लेकिन बिहार में विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और सांसद मनोज तिवारी पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने आरोप लगाया है कि 13 मई को पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान जाते समय उन दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी ट्रैफिक एसपी ने डीएसपी-1 को दी थी। डीएसपी की जांच पूरी होने के बाद यह बात सामने आई कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है।
जांच पूरी होने के बाद पटना ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का एक हजार रुपये का चालान काटा है। जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी मध्यप्रदेश में रजिस्टर्ड है। ट्रैफिक पुलिस ने इस गाड़ी के मालिक के नाम पर चालान काटा है। इस पूरी जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस गाड़ी झांसी में पहले भी दो हजार का चालान काटा चुका है जो अभी पेंडिंग है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…