Bihar

मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के लोगों को सुरक्षित लाने की तैयारी, सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई है. राज्य के लोगों को लेकर सीएम ने चिंता जताते हुए, हिंसा प्रभावित मणिपुर में रह रहे बिहारियों के लिए सुरक्षा की मांग की है. सीएम ने बिहार के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि मणिपुर में बात करें. हिंसा प्रभावित इलाके में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर नीतीश कुमार परेशान है. दरअसल, सीएम ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करने के निर्देश दिए है.

बिहारियों को वापस आने की सुविधा मुहैया कराने के आदेश

सीएम ने आदेश दिया है कि मणिपुर में रह रहे बिहारी, जो राज्य में वापस आना चाहते है, उन्हें वापस लाने की तैयारी की जाए. मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित इलाके में रह रहे बिहारियों को वापस लौटने की सुविधा मुहैया करवाने को कहा है, ताकि वह वापस लौट सकें. मालूम हो कि मणिपुर में मैतई आरक्षण विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई. इसके बाद फिलहाल, शनिवार को यहां कि स्थिति काबू में है. लेकिन, राज्य के आठ जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है. सेना के 55 कॉलम के साथ ही असम राइफल्स की टुकड़ी को तैनात किया गया है.

मणिपुर में इंटरनेट सेवा बंद

बताया जा रहा है कि इस हिंसा में सौ से अधिक लोग जख्मी है. इसके अलावा कुछ लोगों के मारे जाने की बात भी कही जा रही है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है. बता दें कि पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही राज्य के 16 में से आठ जिलों में कर्फ्यू जारी है. इसके बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारियों को वापस लाने के आदेश दिए है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

46 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago