Bihar

चिराग को केंद्र ने दी सुरक्षा तो भड़के चाचा पारस, कहा … Z सिक्योरिटी सुरक्षा में ही हो गई थी इंदिरा गांधी की हत्या

भारत सरकार के मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, देश में प्रधानमंत्री की भी हत्या कड़ी सुरक्षा में की जा चुकी है, इसलिए किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए की वो सभी तरह से सुरक्षित है। पारस ने यह बयान अपने भतीजे चिराग पासवान से जुड़े हुए सवालों के जवाब में दिया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक कार्यक्रम के तहत हाजीपुर में मौजूद थे। जहां उनसे यह सवाल किया गया कि, केंद्र सरकार के तरफ से चिराग पासवान को भी Z क्लास की सुरक्षा मुहैया करवाई गयी है। उनकी सुरक्षा का लेकर केंद्र सरकार के तरफ से काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके बाद पारस ने जवाब देते हुए कहा कि, शायद आपलोग भूल गए हैं कि इस देश में इंदिरा गांधी की भी हत्या कर दी गयी थी। इसलिए जेड या जेड प्लस सुरक्षा का कोई मतलब नहीं है। ये सब जंजाल है। मुझे कोई फर्क्र नहीं पड़ता है की किसी को क्या सुरक्षा मिल रही है।

चिराग पासवान को मिली जेड सुरक्षा पर पशुपति पारस ने कहा कि, मुझे जेड सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मुझे जनता की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी मिली है तो इसमें सुरक्षा की जरूरत क्या है। अगर सेवा में कमी होगी तो जनता के बीच शिकायत पहुंचेगी। पशुपति पारस ने कहा- “मैं मानता हूं कि अगर किसी नेता को सुरक्षा और सिक्योरिटी है तो उन नेताओं के लिए जी का जंजाल होता है। सुरक्षा और सिक्योरिटी तो इंदिरा गांधी के घर पर भी थी, लेकिन हत्या हो गई। सुरक्षा एक दिखावा है.इसका कोई मतलब नहीं है।”

वहीं, जब उनसे यह सवाल किया गया कि एनडीए गठबंधन में नजदीकी आप हैं या चिराग पासवान? तो उन्होंने इसका जवाब दते हुए कहा कि, पूरा देश जान रहा है कि शुरू से ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा कौन रहा है। उनका कोई भरोसा नहीं वो बिना पेंदी के लौटा हैं। ये लोग उन्हीं में से हैं जो बीच-बीच में कई लोग आए और चले भी गए। लेकिन हम पहले भी कह चुके हैं कि जब तक राजनीति में जिंदा रहेंगे तब तक एनडीए गठबंधन में ही रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago