Bihar

बिहार: ‘SC जाति के राज्यपाल हेलीकॉप्टर में बैठ जाएंगे तो अपवित्र हो जाएगा?’ BJP ने नीतीश पर छुआछूत का लगाया आरोप

रविवार 21 मई को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वाल्मीकि नगर पहुंचे। राज्यपाल के दो दिवसीय चंपारण यात्रा को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। जानकारी दी गई है कि राज्यपाल अपने दौरे के दौरान नेपाल के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। जिसमें पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी और एसपी के अलावा नेपाल के परसा चितवन नवलपरासी के डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। लेकिन राज्यपाल के इस दौरे पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

राज्यपाल को नीतीश सरकार ने नहीं उपलब्ध कराया हेलीकॉप्टर: डॉ संजय जायसवाल

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बिहार सरकार को अनुसूचित जाति और जनजाति से घृणा करने वाली सरकार करार दिया है। डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वाल्मीकि नगर के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे के लिए राज्य सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बेतिया से बीजेपी के लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि उन्हें आज सुबह ही यह जानकारी मिली की राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया गया है। इसी वजह से दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर राज्यपाल को सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर पहुंचना पड़ा, जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बेतिया से लोकसभा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने राज्यपाल से मांगी माफी

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने राज्यपाल से बिहार सरकार द्वारा किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगी। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के नागरिक होने के नाते मैं क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार को अनुसूचित जाति से इतनी घृणा है कि अगर उस समाज का व्यक्ति बिहार का राज्यपाल भी हो जाए। तो भी महागठबंधन सरकार की नजर में उसे हेलीकॉप्टर पर बैठने का हक नहीं है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इसके पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम में भी राज्यपाल के साथ यही व्यवहार होते देखा था।

क्या है राज्यपाल का कार्यक्रम

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रविवार को दो दिवसीय दौरे पर महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली वाल्मीकिनगर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल नेपाल के अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। राज्यपाल के साथ नेपाल के अधिकारियों की होने वाली बैठक में पश्चिम चंपारण के डीएम, एसपी के अलावा नेपाल के परसा, चितवन, नवलपरासी जिला के डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन और नेपाल के संबंधों को लेकर भारत की चिंता थोड़ी बहुत बढ़ गई है। ऐसे समय में बिहार के राज्यपाल के इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर भी कई प्रकार की चर्चा होने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

10 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago