Samastipur

अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जनप्रतिनिधियों से SP ने मांगे सुझाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के नगर भवन में रविवार को एसपी विनय तिवारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर एक बैठक किया। इसमें जनप्रतिनिधि से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सुझाव मांगे गए। एसपी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों को मकान भाड़े पर देने से पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करने बाद में ही मकान भाड़े पर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि बदमाश बाहर से आकर मकान मालिक को गुमराह कर भाड़े पर तो ले लेते हैं, कुछ दिनों बाद ही बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इस कारण पुलिस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वहीं बगैर जांच-पड़ताल के मकान किराए पर देने वाले लोग बेवजह कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ मकान किराया देने से पूर्व जांच-पड़ताल को लेकर एक फॉर्मेट भी दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से पुलिस के कार्य में सहयोग करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने पुलिस को पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

7 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

14 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

22 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

22 घंटे ago