नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे
एक ओर जहां बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का लगातार विरोध हो रहा है वही इनके समर्थन में अब बिहार के नियोजित शिक्षक उतर आए हैं। नियोजित शिक्षकों ने बागेश्वर वाले बाबा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि अब वे बाबा बागेश्वर के दरबार में अर्जी लगाएंगे क्योंकि इस वक्त शिक्षकों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है।
इसलिए नियोजित शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि वे बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 15 मई को बागेश्वर वाले बाबा का दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में भी नियोजित शिक्षक शामिल होंगे।
बिहार दौरे पर आ रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का विरोध भी लगातार जारी है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता इसे लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी जारी है। वही अब बिहार के नियोजन शिक्षकों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नौबतपुर में भारी तादाद में नियोजित शिक्षकों का जुटान होगा। ये लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे। बिहार की नीतीश सरकार उनकी सुन नहीं रही है इसलिए नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाने का मन बना लिया है।
बागेश्वर बाबा के समर्थन का ऐलान, नियोजित शिक्षक करेंगे समर्थन, शिक्षक अभ्यर्थियों का समर्थन मिला, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे pic.twitter.com/5qsLZrgMRw
— News18 Bihar (@News18Bihar) May 10, 2023
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 5 IMG 20230324 WA0187 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0187-01.jpeg)
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 6 Samastipur Town Page Design 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/Samastipur-Town-Page-Design-01.jpeg)
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 7 IMG 20230428 WA0067 01 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230428-WA0067-01-01.jpeg)
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 8 20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/02/20x10-Hoarding-11.02.2023-01-scaled.jpg)
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 9 IMG 20230416 WA0006 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0006-01.jpeg)
![नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे 10 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)