Bihar

बिहार: बच्चों के सामने ही आपस में भिड़ी दो महिला टीचर, झोंटा-झोटी के बाद जमकर चले लात घूसे, VIDEO वायरल

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा प्रखंड स्थित कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में दो महिला टीचर आपस में भिड़ गईं. दोनों गुत्थम गुत्था थीं. एक दूसरे का बाल पकड़कर लात घूंसे चला रहीं थीं. जब तक दोनों में फाइट चलती रही ग्रामीण मूक दर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे. बता दें कि दोनों में पहले से विवाद था, ये मामला और तब तूल पकड़ लिया जब क्लासरूम में दोनों के बीच तू-तू मैं मैं शुरू हो गई.

आपस में भिड़ीं महिला टीचर:

दोनों टीचर स्कूल में बच्चों के सामने ही झोंटी-झोटा शुरू हो गया. स्कूल से बाहर निकल खेत के किनारे भी लड़ने लगीं. एक दूसरी महिला टीचर एक टीचर को डंडे से पीट रही थी. फिर चप्पलों से उसे पीटा. इसी बीच किसी ग्रामीण ने पहुंचकर दोनों को छुड़ाया. पटका-पटकी के बीच महिला टीचर दूसरे टीचर के बाल को पूरा दम लगाकर उखाड़ रही थी. अब मारपीट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

झोंटा-झोटी और चप्पलों से पीटा:

वीडियो में दिख रहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी को शिक्षिका अनिता कुमारी अपने मां के साथ मिलकर जमीन पर पटक कर लात घूंसा और बाल पकड़कर पीट रहीं हैं. इसी दौरान दूसरी महिला ने भी चप्पल और डंडे से कांति कुमारी की जमकर पिटाई करने लगती है. स्कूल के अंदर हो रही लड़ाई को गांव के कुछ लोगों ने छुड़ा दिया. तो वहीं कुछ देर के बाद फिर से स्कूल के बाहर उठापटक शुरू हो गयी. इन शिक्षकों को ये भी ख्याल नहीं रहा कि उनकी इस मारपीट से बच्चों के ऊपर क्या असर पड़ेगा?

”दोनों महिला शिक्षिकाओं के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था. पांच माह पूर्व भी विवाद हुआ था, जिसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पंचायत के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई और मामले का निपटारा किया गया था. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से उस वक्त ही मांग किया गया था कि दोनों शिक्षिकाओं को बदली कर दिया जाए ताकि विवाद ना बढ़े.”– राकेश कुमार, मुखिया पति

विभाग करेगा कार्रवाई:

वहीं इस संबध में बिहटा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेष कुमार ने बताया कि”मामला प्रखण्ड के कौरिया पंचायत के मध्य विद्यालय का जहां दोनों शिक्षिका का निजी विवाद है. इस मामले में उच्च अधिकारी को सूचित किया गया है. जिसके बाद वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर करवाई किया जाएगा.” गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, ऐसा ही एक मामला कुछ माह पूर्व पटना जिले के विक्रम प्रखंड से भी सामने आया था, जहां एक महिला प्रधानाध्यापिका को महिला शिक्षिकाओं ने स्कूल के कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: 25 वर्षीय महिला अमीन ने ले ली खुद की जान, किराये के मकान में मिला श’व

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

11 मिनट ago

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

2 घंटे ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

4 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

8 घंटे ago

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में लगे डिजनीलैंड मेले में फ्री झूला झूलने को लेकर बवाल

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…

9 घंटे ago