Bihar

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर में भारी विरोध, नारेबाजी करने वाले युवक को मंत्री जी के समर्थकों ने पीट डाला

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिला बक्सर कार्यसमिति की पहली बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत होने के बाद सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। अचानक बीजेपी कार्यकताओं ने बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के सभागार में पहुंचते ही बक्सर सांसद के मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सभास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरा सभागार में मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे। बाद में हंगामा कर रहे लोगों के साथ सांसद के समर्थकों ने रोकने की कोशिश तब बात नोक झोंक तक आ गई। बाद में लप्पड़ थप्पड़ और मारपीट करते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर भगा दिया।

बीजेपी कार्यकता ने कहा कि वह बीजेपी के सच्चे और कर्मठ सिपाही हैं। बक्सर सांसद 9 साल में कभी भी इलाके में नहीं गए। पार्टी की बैठक में विरोध करना गलत नहीं।

वहीं कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश बीजेपी से पर्यवेक्षक के रूप में आये पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी। संसदीय सीट बक्सर में कुछ लोग नाराज हैं, उन्हें चुनाव से पहले सब ठीक कर इस सीट पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ा फैसला लिया है. महिलाओं के लिए आज बुधवार को…

13 मिनट ago

बिहार: 25 वर्षीय महिला अमीन ने ले ली खुद की जान, किराये के मकान में मिला श’व

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 घंटे ago

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

4 घंटे ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

6 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

9 घंटे ago

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…

10 घंटे ago