Bihar

‘आशाराम जैसा होगा बागेश्वर वाले बाबा का हाल…’ नीतीश कुमार के मंत्री का बयान

बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजद नेता और राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने जहां एयरपोर्ट पर ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घेराव का ऐलान कर रखा है, वहीं बीजेपी पूरी ताकत से बागेश्वर धाम के सरकार के पीछे खड़ी हो गई है. मोदी सरकार के मंत्री आश्विनी चैबे का कहना है कि देखते हैं कि कौन बाबा के कार्यक्रम को रोकने की हिम्मत जुटाता है.

वहीं अब नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चैधरी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना आसाराम बापू से कर दी है. अशोक चैधरी ने कहा, मैं न किसी को सपोर्ट करता हूं और न विरोध करता हूं लेकिन यहां आसाराम बापूू भी आए थे और कहां चले गए, यह सब जानते हैं. मैं अब इन सब बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा.

12 मई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना पधार रहे हैं और 13 से 17 मई तक नौबतपुर में वे हनुमत कथा सुनाएंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. 3 लाख स्क्वायर फीट में भक्तों के लिए पंडाल बनवाए जा रहे हैं तो 15 लाख स्क्वायर फीट में भक्तों की गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए 40 से अधिक काउंटर बनाए जा रहे हैं. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों को मुफ्त रहने और खाने के लिए भंडारा लगाया जाएगा. माना जा रहा है कि बिहार ही नहीं, पड़ोसी राज्यों जैसे झारखंड, बंगाल और यूपी से भी भक्त कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं.

उधर, मोदी सरकार के मंत्री आश्विनी चैबे ने ऐलान किया है कि वे खुद 13 मई से 17 मई तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और देखते हैं कि कौन कार्यक्रम को रोकने की हिम्मत जुटा पाता है. आश्विनी चैबे ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को मुर्ख बताते हुए आश्विनी चैबे ने कहा कि उस आदमी को शिक्षा से कोई मतलब नहीं है. जो रामचरितमानस का अपमान कर चुका है, उससे और क्या उम्मीद कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

32 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago