National

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद, बंद की गईं इंटरनेट सेवाएं

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार अन्य घायल हो गए। सेना के अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी उसी समूह से संबंधित हैं, जिसने 20 अप्रैल को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें कम से कम पांच सैनिक मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था।

सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान ‘‘पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चला रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तलाशी दल ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह को घेरा। चट्टानों और खड़े पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा यह इलाका बेहद घना जंगली क्षेत्र है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आतंकवादियों ने इसके जवाब में विस्फोट कर दिया। सेना की टीम में शामिल दो सैन्यकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए।’’ बाद में तीन अन्य घायल जवान भी शहीद हो गए। बयान में कहा गया है कि आस-पास के क्षेत्रों से अतिरिक्त टीम को मुठभेड़ स्थल भेजा गया है और घायल सैन्यकर्मियों को उधमपुर में कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान के मुताबिक, शुरुआती खबरों के अनुसार आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है। बयान में कहा गया है, ‘‘आतंकवादी समूह में भी हताहत होने की संभावना है और अभियान जारी है।’’ इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि राजौरी इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago