Bihar

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठककरेंगे. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. पिछले सप्ताह सीएम के कोलकाता और लखनऊ दौरे के कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी. नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के लिए कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में यह बैठक होगी. इसको लेकर संबंधित विभागों की तैयारी का करने का पहले ही निर्देश दिया गया है.

पिछली बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर:

नीतीश सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कैबिनेट में बड़े फैसले ले रही है. लंबे इंतजार के बाद अप्रैल में शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षक नियोजन नियमावली को भी स्वीकृति दी गई है. सरकार बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली करने जा रही है और अब नए नियुक्त होने वाले शिक्षक सरकारी सेवक होंगे. इसी तरह कई विभागों में पद सृजन की स्वीकृति सरकार कैबिनेट में लगातार दे रही है.

नौकरी और रोजगार पर बड़े फैसले की उम्मीद:

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर भी सबकी नजर है. नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या कुछ फैसला लेती है. स्वास्थ्य और अन्य विभागों में सरकार ने बड़े पैमाने पर नौकरी देने का वादा किया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 10 लाख नौकरी का वादा किया था. अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी, तब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से ऐलान किया था कि सरकार आने वाले समय में 20 लाख नौकरी और रोजगार देगी.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

7 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

17 घंटे ago