Bihar

आधी रात को तेज बारिश के बीच घर से निकल गए तेजस्वी, पटना की सड़कों पर घूमकर किया ये काम

डिप्टी CM तेजस्वी यादव सोमवार रात पटना की सड़कों पर दिखाई दिए। तेजस्वी रात में खुद ड्राइवर कर के पटना के मरीज ड्राइव पहुंचे। उन्होंने वहां दुकानदारों से बात की। उपमुख्यमंत्री से लोगों ने पूछा कि बेटी कैसी है। तेजस्वी ने जवाब दिया वो ठीक है। अभी दिल्ली में है। लोगों ने तेजस्वी के साथ सेल्फी भी ली।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना की सड़कों का जायजा लेने निकले थे। घूमते-घूमते वो गंगा पाथवे भी पहुंचे। वहां दुकान वालों से से बातें कीं।

अपने बीच डिप्टी सीएम को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए। तेजस्वी ने उनसे भी पूछा कि यहां का माहौल कैसा है…किस तरह से यहां डेवलपमेंट किया जा सकता है?

2 दिन की बारिश में सड़कें हुई लबालब

पटना में 2 दिन बिन मौसम बारिश हुई है। इसके बाद पूरा शहर पानी से लबालब हो गया। ऐसे में सोमवार की आधी रात डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव पटना की सड़कों का जायजा लेने निकल गए। तेजस्वी खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए पटना के अलग-अलग इलाकों में घूमकर गंगा पाथवे पहुंचे। उनके साथ नगर विकास विभाग के अधिकारी भी थे।

तेजस्वी यादव पहले बांस घाट वाले इलाके में पहुंचे। वहां के डेवलपमेंट के बारे में नगर विकास विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि गंगा पाथवे का जो डेवलपमेंट हो रहा है, वह किस दिशा में किया जा रहा है। जो बची हुई जमीन है, उस पर क्या बनाया जाएगा, किस तरह से नाले बनाए जाएंगे।

इसके बाद तेजस्वी यादव गंगा पाथवे पर बने वेंडिंग जोन पहुंचे। वहां ठेले और खोमचे वालों से बात की। उनकी समस्या को जाना।

तेजस्वी को दुकान वालों ने बताया कि अगर यहां स्थाई वेंडिंग जोन बन जाए, तो बेहतर होगा। यह भी बताया कि हम लोग यहां हर दिन ठेला लगाते हैं। 12 बजे रात के बाद नगर निगम वाले इस पूरे इलाके की सफाई करके जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

17 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago