समस्तीपुर समेत 8 जिलों में देर शाम मौसम का मिजाज बदला। आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी।
इसके अलावा गया, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, अरवल, कैमूर समेत कई जिलों में शुक्रवार की शाम आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना थी।
सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए थे। पटना में सुबह से तीखी धूप थी, लेकिन आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई थी। कल यानी 27 मई से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी में बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर में बारिश की संभावना है।
औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर में भी बारिश हो सकती है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…