रेलवे ने 8 कोच वाली रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग होते हुए चलाने की तैयारी की है। रांची-पटना जन शताबदी एक्सप्रेस जहां 7 घंटे में दूरी तय करती है, वहीं रेलवे बाेर्ड की काेशिश है कि वंदे भारत ट्रेन छह घंटे में दूरी तय करे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियाें के अनुसार, अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो 10 मई से इसे चलाने की तैयारी है।
कोशिश यह है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू होंगी। दाेनाें ट्रेनों काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी हरी झंडी दिखाएंगे। रांची रेल डिवीजन काे तैयारियाें का जायजा लेने कहा गया है। रविवार काे रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने हटिया स्टेशन पर यार्ड का इंस्पेक्शन किया है। जहां पर वंदे भारत ट्रेन का प्राइमरी मेंटनेंस हाेगा।
रांची मंडल की होगी वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में हाेगा, क्याेंकि यार्ड काे उसके अनुसार ही माॅडिफाई किया गया है। यह ट्रेन रांची रेल डिवीजन की हाेगी। इसे सबसे पहले रांची-बीअाइटी मेसरा-हजारीबाग हाेते हुए पटना चलाया जाना है। यह लाइन बनकर तैयार है। इस रूट पर अभी दूसरी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है।
बता दें कि हावड़ा-भुवनेशवर के बीच वंदे भारत ट्रेन हावड़ा पहुंच गई है, जिसका ट्रायल चल रहा है। वहीं रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन अलाॅट तो कर दी गई है, लेकिन रैक नहीं मिला है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में वंदे भारत का रैक रांची काे मिल सकता है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…