Bihar

‘UP से बेहतर है बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति’, अतीक हत्याकांड पर बोले मांझी

हम पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत के दौरान हुई हत्या पर कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में कानून और व्यवस्था बेहतर है. पटना के होटल पनाश में हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, वह प्लानिंग थी. आप देखिए ये लोग कहते हैं कि बिहार में जंगल राज है. अब देखिए उत्तर प्रदेश में पुलिस के सामने हत्या हो रही है, कैसा राज है. आप ही बताएं कि पत्रकार के भेष में हत्या कर रहे हैं और प्रशासन क्या कर रहा है. यह सोचा समझा प्लान है.

गरीबों के घर फ्री बिजली

इस बैठक में कई राज्यों के नेता शिरकत कर रहे है. बैठक में हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव राजेश पांडेय और हम प्रवक्ता विजय यादव सहित कई नेता मौजूद हैं. बैठक में पार्टी कई अहम फैसला भी करेगी. इस दौरान जीतनराम मांझी ने कहा पार्टी समान स्कूलिंग और गरीबों के घर फ्री बिजली सहित कई मुद्दे पर चर्चा कर रही है.

उस मुलाकात का एजेंडा सबको पता है

अमित शाह से मुलाकात पर जीतनराम माझी ने कहा कि देखिये हमने पहले ही बता दिया है कि अमित शाह जी से क्यों मिले थे. उस मुलाकात का एजेंडा सबको पता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या सच में एनडीए में जाने की योजना है? इस सवाल उन्होंने कहा कि ऐसा सवाल मत कीजिए. हमने साफ कर दिया है कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं और मरते दम तक रहेंगे. उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बात नहीं करना है.

देश भर में विपक्ष एकजुट है

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं है. मैं फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मरते दम तक मैं नीतीश कुमार जी के साथ रहूंगा. नीतीश जी के नेतृत्व में चलना है. इससे ज्यादा क्या कहेंगे देखते नहीं हैं कि केंद्र की सरकार क्या कर रही है. कैसे युवाओं को ठगा जा रहा है. देश भर में विपक्ष एकजुट है और मोदी सरकार को गद्दी से उतारना है.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

32 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

60 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago