Bihar

बिहार में शराबबंदी कानून में नीतीश सरकार ने किया बदलाव, जानिए नए नियम

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून में बड़ी संख्या में शराब की तस्करी या अन्य सामान के साथ छिपाकर शराब ढोने के मामले में वाहन पकड़े जाते हैं। इन वाहन मालिकों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर दी जाती है। लेकिन अब इस प्रावधान में बदलाव किया गया है। अब शराब के साथ पकड़े गए वाहन मालिकों की जांच और सत्यापन के बाद ही अभियुक्त बनाया जाएगा या एफआईआर में नाम डाला जाएगा।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस बाबत नया निर्देश जारी किया है। विभाग ने सभी सहायक आयुक्त और अधीक्षकों को पत्र लिखा है। इसमें जांच और सत्यापन के बिना वाहन मालिक को आरोपित बनाने से बचने की सलाह दी गई है। उत्पाद अधिकारियों को पहले शराब के साथ पकड़े गए वाहन के असली मालिक और दोषी तक पहुंचने की कोशिश करने को कहा गया है। क्योंकि शराब तस्करी में पकड़े जाने वाले वाहनों के 60 से 70 प्रतिशत मामलों में यह देखा जाता है कि जिस वाहन मालिक का नाम मुकदमा दर्ज होता है, उसकी संलिप्तता नहीं पाई जाती।

इन मामलों में ऐसे वाहन मालिक चाहे अपने वाहन को कुछ समय पहले ही बेच चुके होते हैं या किसी समझौते के तहत वे इसे किराए पर दे रखे होते हैं या कई मामलों में उनके वाहन के चोरी होने की बात भी सामने आती है। चोरी के वाहनों में इस तरह की तस्करी काफी होती है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति पर ही एफआईआर हो जाती है। इस परिस्थिति से बचने के लिए विभाग ने यह निर्देश दिया है।

विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्ण पासवान के हवाले से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कई बार बगैर जांच एवं सत्यापन के ही वाहन मालिक को अभियुक्त बना दिया जाता है। फिर अभियोग दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू की जाती है। छानबीन के बाद जानकारी मिलती है कि संबंधित मालिक ने वाहन किसी अन्य को बेच दिया था। इससे विभाग को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

7 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

23 घंटे ago