Bihar

उपेंद्र कुशवाहा से अलग पत्नी स्नेहलता के सुर, RJLD के शिविर में नीतीश की शराबबंदी का किया समर्थन

राष्ट्रीय लोक जनता दल के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर उनसे अलग राह पर चल पड़ी हैं। कुशवाहा के उलट उनकी पत्नी ने नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून का समर्थन किया है।

नालंदा के राजगीर में चल रहे रालोजद के चिंतन और प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कुशवाहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं को शराबबंदी कानून को सही से लागू करने के लिए सहयोग करने की भी अपील की। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए इसपर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं।

राजगीर में रालोजद के शिविर के आखिरी दिन रविवार को उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने भी संबोधित किया। उन्होंने बिहार में शराबबंदी को समाज के लिए बेहतर बताया। स्नेहलता ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए आप लोगों के सहयोग की जरूरत है। शराबबंदी पर एक दूसरे को दोष देने के बजाय, लोगों को समझाएं कि क्या गलत है है। गांव-देहात में जब तक आप जाकर लोगों को समझाएंगे नहीं, तब तक ये सफल नहीं हो पाएगी।

उपेंद्र कुशवाहा ने की शराबबंदी पर पुनर्विचार की मांग

रालोजद के चिंतन शिविर के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश की शराबबंदी का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। इससे पहले भी कई बार वे इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेर चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी द्वारा इसका समर्थन करने पर राजनीतिक हलके में चर्चाओं का दौर शुरू हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

4 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

20 घंटे ago