Bihar

बिहार : 60 रुपये का डलवाया पेट्रोल, पंपकर्मी ने मांगे पैसे तो चलाई ताबतोड़ गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार के कुछ इलाके अपनी छोटी – छोटी हरकतों को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर में पेट्रोल पंप पर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो-तीन लोग एकसाथ मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, स्कूटी सवार कुछ लोग पेट्रोल लेने पहुंचे और वहां के कर्मी ने पेट्रोल देने के बाद जब पैसे की मांग की तब स्कूटी सवार लोगों न धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी कर दी।

दरअसल, बिहार के आरा में पेट्रोल पंप पर 60 रुपये के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो स्थित बदमाशों ने पेट्रोल पंप स्टाफ को पैसे मांगने के लिए पीटा। उसके बाद दहशत फैलाने के लिए वहां पर हवाई फायरिंग कर दिया। जिसके बाद पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है, नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो स्थित हिमांशु एंड रणवीर पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार पहुंचा। पेट्रोलपंप पर नोजलकर्मी ने स्कूटी में पेट्रोल डाला। उसके बाद स्कूटी सवार लोग वहां से निकलने लगे। तभी नोजलकर्मी ने पेट्रोल के पैसे मांगे। इसी बीच स्कूटी सवार युवकों और नोजलकर्मी में धक्कामुक्की हो गया और स्कूटी लिए लोगों ने मिलकर नोजलकर्मी को पीट दिया। जिसके बाद वहां से नोजलकर्मी अपने ऑफिस और नजदीक के विशाल टाइल्स एंड मार्वल की दुकान में जाकर छुपने की कोशिश करने लगा। तब जाकर उसकी जान बच सकी। तभी उन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के पास दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई। यह गोली जाकर मार्बल दुकान के शीशे में जाकर लग गई। इस घटना का पूरा फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

इधर, इस घटना को लेकर मार्बल दुकानदार विशाल कुमार ने बताया की तीन युवक स्कूटी पर सवार थे. इनमें दो लोगों के हाथ में पिस्टल भी था। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मचारी चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव निवासी पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि ‘एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और 60 रुपया का पेट्रोल गाड़ी में डालने के लिए कहा। तेल डालने के बाद पैसा मांगने से नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। इसी मारपीट में मेरा सिर फट गया। उन लोगों ने मेरी हत्या करने के लिए गोली भी चलाई जबकि वह गोली दुकान के शीशे में जाकर लग गया। सूचना मिलते ही नवादा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मार्बल दुकान और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

29 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago