Bihar

बिहार के नियोजित शिक्षक बड़ी आंदोलन की तैयारी में, नयी शिक्षक नियमावली के खिलाफ हो रहे एकजुट, जानें वजह..

बिहार शिक्षक नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब विरोध के सुर भी शिक्षक संघों से बाहर निकलने लगे हैं. नियोजित शिक्षकों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है. शिक्षक संघ के पदधारकों ने महागठबंधन के घटक दलों के वादाखिलाफी का इसे दस्तावेज बताया है. वहीं सोशल मीडिया पर शिक्षक संघ के सदस्य व पदधारक खुलकर आंदोलन का एलान कर रहे हैं.

बिहार शिक्षक भर्ती नियमावली पर नाराजगी

बिहार शिक्षक भर्ती नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब ये तय हो गया है कि प्रदेश में शिक्षकों की बहाली परीक्षा पास करके होगी. बीपीएससी इससे जुड़ी परीक्षा का आयोजन करेगा और पास करने वाले ही शिक्षक बन सकेंगे. वहीं शिक्षकों को अब राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा. लेकिन जो पहले से नियोजित शिक्षक हैं उनकी अपनी नाराजगी इस नियमावली से है. उनका कहना है कि परीक्षा लेकर शिक्षक बनाने की शर्त गलत है. उनकी मांग है कि राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिना किसी परीक्षा से शर्त के राज्य कर्मी का दर्जा मिले.

बीपीएससी लेगी परीक्षा

नयी शिक्षक नियमावली में अब पुराने नियोजित शिक्षकों को भी शिक्षकों के लिए बीपीएससी के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है. परीक्षा में सफल होने पर उन्हें नए कोटि के राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. उन्हें तीन मौका दिया गया है. अगर वो तीन बार परीक्षा देने के बाद भी सफल नहीं हो सकेंगे तो बिना राज्यकर्मी का दर्जा पाए ही वो रिटायर करेंगे.

शिक्षक संघ कर रहा आंदोलन की तैयारी

सोशल मीडिया पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद कौशल ने आह्वान किया है कि सभी शिक्षक संघ एकजुट हों और आंदोलन के लिए तैयार रहे. 13 अप्रैल को पटना में सर्वसंघीय बैठक आहूत की गयी है. जिसमें आंदोलन का बिगुल बजेगा. इसी संघ की सचिव सुप्रिया सिंह ने साफ शब्दों में लिखा कि यह नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा है और अपनी फजीहत के लिए सरकार तैयार रहे. ईंट से ईंट बजेगा. वहीं इस नियमावली पर अब सियासी संग्राम भी छिड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago