Bihar

पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की भेंट चढ़े दो मजदूर, नाले के चैम्बर मे जहरीली गैस ने मिनटों में छीन ली जिंदगी

पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत जकरियापुर में मंगलवार की शाम नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 2 मजदूरों की जान चली गई। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत खोदे जा रहे गड्ढे में काम कर रहे दो मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। आनन-फानन में दोनों मजदूर को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूर की पहचान रंजन रविदास 14 वर्ष के रूप में की गई है। वो नंदलाल छपरा का रहने वाला है। वहीं, दूसरा मृतक मुन्ना रजक 30 वर्ष पटना के सुल्तानगंज का निवासी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामकृष्णा नगर की पुलिस ने दोनों मजदूर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

कैसे हुई घटना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नाला खुदाई का काम चल रहा है। इसी के तहत खुदाई में 2 मजदूर गड्ढा खोदने उतरे थे। अचानक मजदूरों को गड्ढे के अंदर दम घुटने लगा। इससे पहले मजदूर बाहर निकल पाते इस बीच दम घुटने से दोनों मजदूर की मौत गड्ढे के अंदर हो गई।

आस-पास काम कर रहे मजदूरों को जब इसकी भनक लगी तो मजदूरों ने वहां पर पहुंचकर दोनों मजदूरों को किसी तरह आनन-फानन में बाहर निकाला। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि दोनों मजदूरों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें दम घुटने से मौत की बात स्पष्ट कर दी।

मजदूरों ने लगाया आरोप

काम कर रहे मजदूरों का यह आरोप है कि यहां काम करा रहे ठेकेदारों के द्वारा मानक नियमों का सही से पालन नहीं किया जा रहा जिसके कारण आए दिन यहां छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घटना रामकृष्णा नगर थाना की है। घटना की पुष्टि करते हुए रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गड्ढा खोदने का काम चल रहा है। खोदे जा रहे गड्ढे में ही दम घुटने से काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago