Bihar

नीतीश कुमार जनता दरबार में महिला की बात सुनकर रह गए हैरान, बोले- अरे…नहीं बना है ? कमाल है… जानें पूरी बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को जनता दरबार (Nitish Kumar Janta Darbar) का आयोजन किया गया था. यहां मुजफ्फरपुर की एक महिला फरियादी बनकर पहुंची. महिला गीता देवी ने सीएम से शिकायत की कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) का लाभ नहीं दिया जा रहा है. उसके आवास की स्वीकृति दो वर्ष पहले मिल गयी थी. इसके बाद भी, आवास को प्रखंड स्तर पर लटकाकर रखा गया है.

शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को फोन लगाया. उन्होंने कहा कि महिला का मामला आया है. देखिए.. वो बता रही है कि उसका आवास स्वीकृत है. लेकिन दिया नहीं जा रहा है. उसकी शिकायत है कि बोचहा का आवास सहायक तीस हजार रुपये मांग रहा है. आप बताइये कि कितनी खराब बात है. मामले में तुरंत एक्शन लीजिए.

अरे…नहीं बना है ? कमाल है…

जनता दरबार में पहुंची एक महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी हैरान कर दिया. अरवल से आयी महिला किरण शर्मा ने शिकायत की कि उसके यहां गली और नाली का निर्माण आज तक नहीं हुआ. लाख कोशिशों के बाद भी काम नहीं हो रहा है. बीडीओ खुद कहते हैं कि काम नहीं होगा. महिला की बात पर सीएम ने कहा …अरे…नहीं बना है ? कमाल है… उन्होंने तुरंत प्रधान सचिव दीपक कुमार और एस. सिद्धार्थ को बुलाया और कहा कि महिला को नाली योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है. तुरंत एक्शन लेकर अपुडेट करिए. साथ ही, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भी फोन किया. इसके बाद महिला से कहा कि जाइये.. आपका काम हो जाएगा.

जहरीली शराब से मरने वालों को मिलेगा मुआवजा

मोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों पर सीएम ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बड़े स्तर पर लोगों को शराब के खिलाफ जागरुक किया जा रहा है. शराब बेचने और पीने वालों को पकड़ा जा रहा है. मगर फिर भी लोग गड़बड़ कर रहे हैं. उन्होंने मरने वालों के परिजनों के लिए सीएम रिलिफ फंड से चार-चार लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को इसका लाभ दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago