Bihar

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर साली-जीजा का हाई वोल्टेज ड्रामा, दीवार से सिर फोड़कर बोली- मांग भरो नहीं तो…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार का मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन जीजा साली के नाजायज प्रेम संबंधों के हाई वोल्टेज ड्रामा का गवाह बना। जीजा से शादी की जिद पर अड़ी साली ने दीवार से सिर फोड़ लिया और कहा सिंदूर डालो नहीं तो जान दे देंगे। फिल्मी सीन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंची एक जीजा साली की जोड़ी को देखने के लिए भीड़ लग गई। भीड़ लगने की वजह भी थी। दरअसल, जीजा के प्यार में शादी इस कदर उतावली हो गई कि पूरी दुनिया को छोड़ने के लिए तैयार थी। दोनों सीतामढ़ी जिले के एक गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार जीजा ट्रेन से बाहर जाने वाला था। उसे रोकने के लिए साली भी उसके पीछे-पीछे आ गई क्यों की उनके प्लान की जानकारी उसे मिल चुकी थी।। शादी करने की जिद पर अड़ी साली ने ड्रामा कर दिया। परेशान जीजा ने घर वालों की मदद ली तो राहत मिली।

युवक का नाम राहुल है। 2 साल पहले सीतामढ़ी के एक गांव में उसकी शादी पिंकी नामक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। राहुल अपने ससुराल आने जाने लगा वहाँ पिंकी की 17 वर्षीया चचेरी बहन राहुल की खूब सेवा करती थी। दोनों के बीच मजाक का रिश्ता था जो धीरे-धीरे एकतरफा प्यार में बदल गया। पिंकी की चचेरी बहन राहुल के पीछे पड़ गई। इस वजह से उसने ससुराल आना जाना कम कर दिया। लेकिन पिंकी की बहन हमेशा उस पर नजर डाल कर रखती थी।

बिहार दौरे से पहले जेडीयू ने अमित शाह से पूछे 10 सवाल

जंक्शन पर ड्रामा होते देख राहुल ने पिंकी और उसके घर वालों को फोन किया। स्थानीय लोगों ने जीआरपी को घटना की सूचना दे दी। लेकिन, उससे पहले परिजन पहुंच गए और दोनों को अपने साथ लेकर घर चले गए।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

4 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 दिन ago