Samastipur

समस्तीपुर: चाय दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप, दुकानदार के 5 वर्षीय पुत्र की कुचलकर मौत

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केवस निजामत गांव में महादेव स्थान के पास अनियंत्रित पिकअप शनिवार को एक चाय दुकान में घुस गई। इस घटना में चाय दुकानदार के 5 वर्षीय पुत्र अंतरिक्ष गिरी की कुचल कर मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को लख्खी चौक के पास जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस दौरान लोगों ने पिकअप से कूद कर भाग रहे पिकअप के चालक और खलासी को पकड़ लिया और पास के पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने दोनों को मुक्त करा कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर बाद में स्थानीय लोग व पुलिस के हस्तक्षेप पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दिन के करीब 11:00 बजे अनुज गिरी अपनी चाय दुकान में ग्राहकों को चाय दे रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप उनकी चाय दुकान में घुस गई। इस घटना में ग्राहक तो बाल-बाल बच गए लेकिन चाय दुकानदार अनुज गिरी का 5 वर्षीय पुत्र अंतरिक्ष कुमार पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ढाई घंटे तक जाम रहा समस्तीपुर-रोसड़ा पथ :

उधर घटना के विरोध में लोगों ने लख्खी चौक पर बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर रोसड़ा पथ को जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साथ ही इस घटना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कर रहे थे। बाद में प्रखंड प्रशासन द्वारा तत्काल दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिया गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

12 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

47 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago