Bihar

अमित शाह की रैली रद्द होने पर CM नीतीश कुमार की दो टूक,हर मंत्री को देते हैं सुरक्षा, नहीं आ रहे तो कोई और बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में अमित शाह (Amit Shah) की रैली रद्द होने से राज्य की राजनीति गरमा गयी है. जहां बीजेपी (BJP) राज्य सरकार पर लॉ एंड ऑडर न संभालने का आरोप लगाते हुए हमला कर रही है. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने साफ-साफ कह दिया कि बिहार में आने वाले हर मंत्री और नेता को पूरी सुरक्षा जिम्मेदारी के साथ देते हैं. अमित शाह की रैली रद्द किसी और कारण से हुई होगी. हम लोग हर बात का ध्यान रखते हैं. वो अब नहीं आ रहे हैं तो कोई और बार होगी. हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं, वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है.

सीएम ने सासाराम और नालंदा हिंसा पर जताया दुख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दुख की बात है. हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया. उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए. बता दें कि इस बीच खबर आ रही है कि सासाराम और नालंदा में स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है. इसके साथ ही, इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गयी है. पुलिस की टीम लगातार वहां कैंप कर रही है.

अमित शाह केवल नवादा में करेंगे रैली

इस बीच बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा जारी रहेगा. वो नवादा में इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले रैली को संबोधित करेंगे. हालांकि, सासाराम की रैली रद्द हो गयी है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसे लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के मंत्री को अब बिहार में सुरक्षा नहीं दे पा रही. हमारे आराध्य सम्राट अशोक की जयंती का कार्यक्रम था. मगर अब रद्द करना पड़ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

26 मिनट ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

6 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

22 घंटे ago