Bihar

बिहार: सीमांचल में एक मुस्लिम की अंतिम इच्छा- हनुमान मंदिर जरुर बने, बेटों ने दान कर दी अपनी जमीन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुस्लिम बहुल किशनगंज में हनुमान जयंती के दिन एक ऐसे हनुमान मंदिर की आधारशिला रखी गयी और भूमि पूजन हुआ जिसकी जमीन मुस्लिम परिवार ने दान में दी है. गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए शहर के रुईधासा मोहल्ले में वाजपेयी नगर में मुस्लिम परिवार ने मंदिर के लिए एक कट्टा जमीन दान में दिया है.

अंतिम इच्छा बताकर अब्बा ने तोड़ा था दम..

दरअसल दान देने वाले मुस्लिम युवा फैज और फजल अहमद के पिता जेड अहमद ने उस कॉलोनी की सारी जमीन प्लॉटिंग कर बेची थी और खरीदने वाले सब हिंदू परिवार के लोग थे. उस दौरान स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने मंदिर के लिए एक कट्टा जमीन देने की बात कहीं थी. जेड अहमद का करीब एक साल पहले निधन हो गया, लेकिन वो अपने बेटों को अपनी अंतिम इच्छा बता कर गए थे.

बेटों ने दान कर दी अपनी जमीन

मोहल्ले वाले जब मंदिर की जमीन के लिए उनके बेटों के पास पहुंचे तो उनके दोनों बेटों ने अपने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर के लिए जमीन देने के लिए हामी कर दी. इसके बाद गुरुवार को हनुमान जयंती के दिन पूरे विधि विधान के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गयी और उनके दोनों बेटे इसमें शामिल भी हुए.

मुस्लिम भाइयों ने कहा..

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर विधिवत रूप से फैज अहमद और फजल अहमद द्वारा दान पत्र पर हस्ताक्षर किया गया और स्थानीय लोगों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी. जमीन दानदाता फैज अहमद ने बताया कि अब्बा की आखरी इच्छा थी कि वहां रहने वाले हिंदू भाईयों के लिए मंदिर की जमीन दान दे दी जाए इसलिए अपने पिता की आखरी इच्छा का सम्मान करते हुए दान दे दी.

कॉलोनी में एक भी मंदिर नहीं था- बोले फैजान

वहीं फैजान अहमद ने कहा कि सभी को एक दूसरे की जरूरत पड़ती है और मिल जुल कर रहने की आवश्यकता है. इस कॉलोनी में एक भी मंदिर नहीं था और अब मंदिर निर्माण होने से सभी लोगों को इसका फायदा होगा. वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों भाईयो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और दोनों भाईयो का आभार जताया है.

मंदिर का शिलान्यास हुआ

लोगों ने कहा कि किशनगंज हमेशा से गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते आया है और लोग मिलजुलकर रहते है. उन्होंने विधिवत एक कट्टा जमीन दान दिया और आज मंदिर का शिलान्यास हुआ जिससे सभी काफी खुश है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

15 घंटे ago