Samastipur

वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर में फरार लालन के समस्तीपुर स्थित घर पर यूपी पुलिस ने चिपकाया दूसरी बार इश्तेहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- पिछले वर्ष नवंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो भाई व एक अन्य फरार भाई लालन सिंह जो मोहिउद्दीननगर के आनंदगोलवा का रहने वाला है जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को मोहिउद्दीननगर के आनंद गोलवा गांव पहुंचकर दूसरी बार लालन सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है।

इस दौरान यूपी पुलिस ने थाली बजाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और बताया कि गत 22 नवंबर को तीनों भाइयों ने मिलकर पुलिस के साथ एनकाउंटर किया था। जिस एनकाउंटर में रजनीश सिंह उर्फ बबुआ सिंह तथा मनीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि लालन सिंह वहां से फरार हो गया था।

घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया था। ललन सिंह पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है। एक माह तक कोर्ट में सरेंडर नहीं किया अथवा पुलिस के सामने गिरफ्तारी नहीं दी तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2017 को बाढ़ में बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान बैंक के गार्ड योगेश्वर पासवान, सुरेश सिंह और वाहन चालक अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने बदमाशों से 45 लाख रुपए बरामद कर लिया था। उससे पहले इन बदमाशों ने वर्ष 2016 में बिहार में दो दरोगा की हत्या और एक जमादार को गोली मारकर तीन सरकारी पिस्टल और एक रिवाल्वर लूट ली थी।

रजनीश, मनीष और लालन 9 सितंबर 2022 को पटना की बाढ़ जिला अदालत के टॉयलेट की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। तभी से बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पटना से भाग कर तीनों भाई वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र में शरण लिए हुआ था। यूपी पुलिस के पुलिस निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, पंकज कुमार व मोहिउद्दीननगर थाने के एएसआई सोनू कुमार ने दूसरी बार इश्तेहार चिपकाया है। इससे पहले 22 फरवरी 2023 को इश्तेहार चिपकाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago