Bihar

बिहार: स्कूल छोड़ने वाले ड्राइवर ने दो बच्चों को किया किडनैप, मासूमों ने ऐसे खुद को बचाया..

राजधानी पटना के दीघा स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले भाई और बहन का अपहरण कर टेंपो चालक उन्हें लेकर जा रहा था. इसके बाद टेंपो चालक को बिक्रम के मोरियामा में ग्रामीणों ने धर दबोचा. बताया जाता है कि दानापुर कैंटोमेंट निवासी सेना के जवान ओम प्रकाश यादव का बेटा सात वर्षीय आर्यन कुमार तीसरी कक्षा का छात्र है. साथ ही उसकी बड़ी बहन तमन्ना चौथी की छात्रा है. दोनों भाई-बहन रोजाना टेंपो से स्कूल जाते और आते थे. वहीं, दो दिन पहले उन्हें स्कूल ले जाने के लिए अभिषेक उर्फ गोपाल नाम का एक नया टेंपो चालक आया था.

ग्रामीणों ने चालक की जमकर की पिटाई

वह आर्यन और तमन्ना को स्कूल लेकर गया. स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों को दानापुर कैंटोमेंट स्थित उनके घर न ले जाकर कहीं और ले जाने लगा. इसके बाद दोनों बच्चे डरे-सहमे टेंपो में चुपचाप बैठे रहे. इसी बीच बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियार गांव के पास चालक गुटखा खाने के लिए एक गुमटी पर रुका. इसी बीच टेंपो में बैठे दोनों बच्चे चिल्लाने लगे. बच्चों की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को अपने कब्जे में लेकर टेंपो चालक की जमकर पिटाई कर डाली.

टेंपो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

ग्रामीणों ने ही 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची बिक्रम पुलिस दोनों बच्चों को अपने साथ थाने लेकर गई. इसके अलावा टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बच्चों से पूछताछ के बाद उनके घर सूचना दी. थोड़ी देर बाद बच्चों के नाना राम प्रवेश यादव थाने पहुंचे. इसी बीच थाने से सूचना मिली की बच्चे बिक्रम थाने में हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता गुजरात में पोस्टेड हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों बच्चों को राम प्रवेश यादव को सौंप दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

52 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago