समस्तीपुर/नेपाल :- नेपाल के सिंधुली जिले (Sindhuli district of Nepal) में मंगलवार आधी रात हुए कार हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी सिंधुली के सहायक मुख्य जिला अधिकारी चिरंजीवी गिरि ने दी।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त भारतीय कार का नंबर बीआरडीडी 0687 है। काठमांडू आ रही यह कार वीपी हाइवे पर कमलामाइ नगरपालिका के सोल भंजयांग में इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर 500 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में घायल तीन लोगों की मौके और एक की सिंधुली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गिरी के मुताबिक मृतकों में बिहार के समस्तीपुर के अभिषेक ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी, मुतैज कुमार फुलहरा और राजेश कुमार सिंह शामिल हैं। घायल धर्मेंद्र शाह को काठमांडू रेफर किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…